MP election 2023: ‘बीजेपी ने हमेशा किया आदिवासियों का सम्मान', पुष्पराजगढ़ में बोले मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते
MP election: मध्य प्रदेश में उम्मीदवारों के नामांकन का सिलसिला जारी हैं। अनूपपुर पुष्पराजगढ़ सीट पर बीजेपी प्रत्याशी हीरा सिंह श्याम ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी पहुंचे और आयोजित एक सभा में भी हिस्सा लिया।
मंत्री कुलस्ते ने कहा कि मध्य प्रदेश 2003 से पहले बीमारू राज्य के श्रेणी में आता था। भाजपा की सरकार आने के साथ ही उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश का विकास निरंतर ऊंचाइयों को छूता रहा। आज मध्य प्रदेश देश में अग्रणी राज्य में आकर खड़ा हुआ हैं।

यह भारतीय जनता पार्टी सरकार की कड़ी मेहनत का परिणाम हैं। हमारी सरकार ने आज आदिवासियों को सबसे बड़ा सम्मान देते हुए देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के पद पर आदिवासी महिला को बैठक तथा आदिवासियों के महापुरुषों को उचित सम्मान देते हुए उनके नाम पर म्यूजियम से लेकर स्मारक बनाने का कार्य भाजपा की सरकार ने किया। कुलस्ते ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 18 वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने की दिशा में कार्य किया हैं। कांग्रेस की पिछली सरकार 15 महीना के अंदर झूठ और छल कपट के दम पर सत्ता में रही, लेकिन अपने वादों को पूरा नहीं की। आदिवासियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को बंद कर दिया नौजवान किसान गरीब के साथ अन्याय किया।
सांसद निवास के पास आयोजित सभा को संबोधित करने के बाद भारी जन सैलाब के साथ भाजपा उम्मीदवार हीरा सिंह श्याम तहसील कार्यालय में रिटर्निंग ऑफिसर के सामने अपना नामांकन जमा कराया। भाजपा नेताओं ने जनसमुदाय से हीरा को जिताने की अपील की।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications