MP news: अनूपपुर में चुनाव में झूठा शपथ पत्र देकर चुनाव लड़ने का आरोप, इस पार्टी के प्रत्याशी घिरे

MP Accused of contesting elections: अनूपपुर में विधानसभा चुनाव 2023 में अनूपपुर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह पर निर्वाचन के लिये भरे गए नाम निर्देशन फार्म के साथ प्रस्तुत किए गए शपथ पत्र में लंबित अपराधिक मामलो में तथ्य छिपाने और गलत जानकारी दिए जाने के आरोप लगे।

बताया गया कि भाजपा उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह ने नामाकंन फार्म के साथ जमा किए गए शपथ पत्र में वर्ष 2020 में उपचुनाव के दौरान 12 अपराधिक मामले हैं। जबकि शपथ पत्र में दर्शायें गये 12 अपराधिक मामलों में 10 प्रकरणों का चालान एमएलए कोर्ट जबलपुर में पेश किया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि 12 प्रकरणों में 10 प्रकरणों का चालान न्यायालय में पेश किया जा चुका है। जिससे साफ है कि भाजपा उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह ने विधानसभा चुनाव के लिए भरे गये नामाकंन फार्म के साथ दिये गये शपथ पत्र में सही तथ्यों को छिपाया गया है।

mp-accused-of-contesting-elections-false-affidavit

आरोप है कि 10 अपराधिक प्रकरणों में चालान जमा नही होने झूठी जानकारी उपचुनाव 2020 के दौरान भाजपा उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह पर कोतवाली अनूपपुर में 4 मामले हें। चुनाव प्रचार के दौरान जिसमें कांग्रेस के उम्मीदवार रहें विश्वनाथ सिंह की पत्नी को रखैल कहने का भी आरोप लगा था। फिर केस भी दर्ज हुआ था। आदर्श आचार संहिता और कोविड 19 के निर्देशो के उल्लंघन गाइडलाइन के शर्तो का पालन नही करने पर भी अपराध दर्ज हुआ था।

जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अनूपपुर राजेश सिंह का कहना हैं कि इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नही है, भाजपा ने लीगल एडवाईजर जारी किये है, जिसकी जानकारी उनके पास से मिलेगी। भगवा पार्टी अनूपपुर के जिलाध्यक्ष कमलेश द्विवेदी ने कहा कि अगर शपथ पत्र में सही तथ्यों को छिपाया गया है तो सीआरपीसी की धारा 340 के तहत कार्यवाही होनी चाहियें।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+