Anuppur news: 'जानलेवा' बन गया जमीन का टुकड़ा, अनूपपुर में भतीजे ने सगे चाचा को उतारा मौत के घाट
Anuppur news: मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पारिवारिक जमीन विवाद एक व्यक्ति की जान ले लेगा, यह पीड़ित परिवार ने सोचा नहीं होगा। बहेरा बांध गांव में भतीजे ने फावड़े से अपने सगे चाचा को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी मच गई। घटना की खबर लगते ही मौके पर पुलिस पहुँची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
आरोपी भतीजा भागने की फिराक में था। तभी पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे दबोंच लिया। अतरिक्ति पुलिस अधिक्षक शिव कुमार सिंह ने बताया कि शुभम पनिका और चाचा हरिदास पनिका में काफी समय पैतृक संपत्ति को विवाद चल रहा था। शुक्रवार की शाम भी दोनों में जमीन के लेन-देन को लेकर कहा सूनी हुई।

यह विवाद इतना बढ़ गया कि शुभम ने अपने दो साथियों को बुला लिया और घर में रखे फावड़े से हरिदास
पर कई वार दिए। घटना के वक्त घर पर भी कोई नहीं था और आस-पड़ोस के लोग भी बीच बचाव में नहीं आए। चोट अधिक लगने की वजह से हरिदास की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ हैं।
एएसपी शिव कुमार सिंह का कहना है कि इस घटना के पीछे के अन्य कारणों का भी पता लगाया जा रहा हैं। मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही हैं। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया हैं। घटना स्थल वाले गांव में भी पुलिस नजर बनाए हुए हैं, ताकि दोबारा कोई दूसरी स्थिति निर्मित न हो।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications