Anuppura News : कुत्तों के झुंड ने ली दो चीतल की जान, नोच-नोचकर मारा
अनूपपुर जिले में दो चीतलों पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों की मौत हो गई। इसके बाद वन विभाग ने दोनों का अंतिम संस्कार कराया।

अनूपपुर जिले में जंगल से निकलकर दो चीतल वन परीक्षेत्र बिजुरी आ गए। वहां आवारा कुत्तों के झुंड ने जोड़ें चीतल को नोच नोच कर घायल कर डाला। क्षेत्र के लोगों ने इस घटना की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम दोनों चीतलों को उपचार के लिए पशु चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन तबतक दोनों की सांसे थम चुकी थी। इसके बाद वन विभाग ने दोनों का अंतिम संस्कार किया।
घटना जिले के वन परीक्षेत्र बिजुरी की है। जहां बिजुरी क्षेत्र स्थित दुर्गा मंदिर तालाब के पास कपिल धारा जंगल से विचरण करते हुए आए नर और मादा चीतल पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर घायल कर डाले। हमलें के चलते दोनों गंभीर घायल हो गए। एरिया के लोगों ने चीतल के जोड़े पर कुत्तों को हमला करता देख पहले तो उन्हें भगाया। पिर वन विभाग को घटना की जानकारी दी।
जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। यहां उन्होंने पाया कि, हमले के चलते दोनों गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए थे। टीम ने नर और मादा चीतल को रेस्क्यू कर पशु चिकित्सक इलाज कराने के लिए ले गए। इलाज के दौरान दोनों चितलो ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने दोनों चीतलों के शवों का परीक्षण कर दाह संस्कार किया।












Click it and Unblock the Notifications