Anuppur News: वनों में कूप मार्किंग में अनियमितता, रेंजर, डिप्टी रेंजर और वनपाल पर गिरी गाज, तीनों सस्पेंड
Anuppur News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर में वनों में कूप की गलत मार्किंग और अनियमितताओं के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई हैं। वनों की कटाई में हुई परेशानी के बाद जांच में गलत पाए जाने पर सीसीएफ शहडोल ने रेंजर, डिप्टी रेंजर और वनपाल को निलंबित कर दिया है।
वनमंडलाधिकारी एस के प्रजापति ने बताया कि वर्ष 2021-22 में वनो के कूप में कटाई के लिए मार्किंग करने का कार्य रेंजर पियूष त्रिपाठी के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर रमेश चंद्र द्विवेदी एवं वनपाल भूपेंद्र मांझी बीट बम्हनी की देखरेख में कराई गई। कई अनियमितताओं के साथ जांच के दौरान गलत पाई गई।

जिस पर सीसीएफ शहडोल ने रेंजर पियूष त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्यालय शहडोल नियत किया है। वहीं डिप्टी रेंजर रमेश चंद्र द्विवेदी एवं वनपाल भूपेंद्र मांझी को वनमंडलाधिकारी ने निलंबित करते हुए मुख्यालय अनूपपुर वनमंडलाधिकारी कार्यालय नियत किया है।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications