Anuppur news : मुर्दे में छिपी थी हत्या की गुत्थी, केस सुलझाने को चिता से उठाकर ले गई पुलिस

Anuppur news : जिले में मौत का एक अनोखा मामला सामने आया है। मौत की घटना के बाद मुर्दे को जलाने की तैयारी भी हो गई थी लेकिन तभी मौके पर पहुंची पुलिस को इस घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए चिता पर से मुर्दा उठाना पड़ा। पूरी घटन कोतमा थाना अंतर्गत ग्राम जमुनिया श्मशान घाट की है।पुलिस ने अंत्येष्टि के लिए चिता पर लिटाए गए मुर्दे को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।

cremation ground, chita

हत्या की आशंका की वजह से ले गई पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार 22 नवंबर को थाना इलाके के ग्राम जमुनिहा में 48 वर्ष राजभान की मौत हो गई थी। मृतक के परिवार वाले उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच मृतक के भाई चंद्रभान सिंह ने पुलिस को शिकायत करते हुए जानकारी दी कि उसका भाई राजभान सिंह गौड़ 48 साल की मौत हो गई है। परिजन उसका दाह संस्कार करने के लिए ले जा रहे है। उसके भाई की मृत्यु संदिग्ध लग रही है और उसका पीएम करवाया जाए।

श्मशान घाट पहुंची पुलिस

मामले की शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा पुलिस बल के साथ श्मशान घाट पर पहुंचकर दाह संस्कार वाले स्थान से मुर्दा का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए कोतमा अस्पताल भिजवाया‌।

पुलिस ने जानकारी दी कि मृतक की पत्नी और एक भाई की शिकायत है कि उसके भाई को विजयदशमी के समय लकवा लग गया था। जिसके कारण वह बीमार रहता था। उसको दोबारा लकवा मार दिया था। जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। मृतक के छोटे भाई का आरोप है कि भूमि के लिए बड़े भाई ने हत्या की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+