Anuppur news : सांसद हिमाद्री सिंह का नौकर ही निकला चोर, सोने-चांदी के आभूषण साथ गिरफ्तार

Anuppur news : लोकसभा सांसद हिमाद्री सिंह के घर में लाखों की चोरी हुई थी। घटना अनूपपुर जिले के राजेंद्र ग्राम क्षेत्र स्थित उनके घर से सोने के जेवर और चांदी के बर्तनों पर चोर ने हाथ साफ किया था। जिसका खुलासा मंगलवार को पुलिस करते हुए जानकारी दी कि चोरी की वारदात उन्हीं के मकान में नौकरी करने वाले रजत रंजन सिंह ने की थी। जिसे पुलिस ने सोने चांदी के आभूषणों के साथ पकड़ कर जेल भेज दिया हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी रजत रंजन सिंह सांसद का दूर का रिलेशन है और उनके यहां नौकरी करता था।

MP Himadri Singh,

लोकसभा संसदीय क्षेत्र अनूपपुर शहडोल की सांसद हिमाद्री सिंह के पति नरेंद्र मरावी ने राजेंद्र ग्राम थाने में थाने में शिकायत आवेदन देते हुए बताया था कि उनके घर पर 7-8 महीने पहले सोने व चांदी के ज्वेलरी किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली थी। चोरी को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। साइबर सेल के माध्यम से कुछ संदेहियों से पूछताछ की गई थी।

संदेह के आधार पर सांसद के आवास में रहने वाला रजत रंजन सिंह पुत्र रोहणी रजत सिंह 28 साल से कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपी मदनपुर थाना तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर का निवासी है। विगत 5 महीने पूर्व हिमाद्री सिंह के घर से नौकरी छोड़कर चला गया था। रजत रंजन सिंह को पकड़ कर पूछताछ की गई तो उसने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो सोने का हार, दो सोने की चैन, दो सोने की अंगूठी, 1 टाइटन की घड़ी, एक सोने का लाॅकेट एवं कुछ चांदी के जेवर बरामद किए हैं। जिनकी कीमत लगभग 6 लाख रुपए बताई जा रही है।

बताते चलें लोकसभा सांसद पति नरेंद्र मरावी ने थाने में 19 नवंबर को शिकायती आवेदन में बताया था कि 1 महीने से सांसद हिमाद्रि सिंह दिल्ली प्रवास पर थी। उनके राजेंद्र ग्राम स्थित आवास पर कोई नहीं था। दिल्ली प्रवास से लौटने पर 18 नवंबर रात को राजेंद्र ग्राम आए। यहां सांसद को मकान में रखी अलमारी खुली मिली थी। उसमें रखे ज्वेलरी के डिब्बे से सोने-चांदी के आभूषण और सोने-चांदी के बर्तन गोल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+