Anuppur news: 'मैं तुम्हें अपने जान से ज्यादा प्यार करता हूं', बीजेपी प्रत्याशी बिसाहूलाल का Audio viral
Anuppur news: जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। सोशल मीडिया में एक ऑडियो जमकर वायरल हो रहा हैं। जो अनूपपुर से बीजेपी प्रत्याशी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह का बताया जा रहा हैं। फिलहाल हम इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करते है,लेकिन यह ऑडियो जिले में तेजी से वायरल हो रहा हैं।
वायरल ऑडियो में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल सिंह एक महिला मित्र से चर्चा करते हुए कह रहें हैं कि तुम घर पहुंच गए हो। इसके साथ ही महिला दो अन्य व्यक्तियों का भी नाम ले रही हैं और मंत्री से उनकी शिकायत कर रही हैं। महिला ने शिकायत करते हुए बताया कि दोनो व्यक्तियों ने मुझे कहां की तुम सिर्फ मंत्री के पीछे-पीछे घूमते हो, कोई काम नहीं करते हो।

महिला ने आगे कहा कि दोनों ही मेरे को ताना मार रहे थे। वह कह रहे थे कि यह सिर्फ फोटो खींचाने वाले नेता हैं। मंत्री ने कहा की मंत्री सभी के हैं की तुम्हारे बस। महिला ने कहा कि मैं आपको दिल से मानती हूं। इस बीच महिला ने अपने पास गाड़ी नहीं होने की बात कहती हैं, तो खाद्य मंत्री कहते हैं कि मैं तुम्हें गाड़ी दिला दूंगा। वहीं महिला मंत्री से एक ट्रांसफर की भी बात कहती हैं। महिला कहती हैं की मेरे पास एक महिला के ट्रांसफर का पैसा रखा हुआ है। मैं कल आपसे मिलकर उसका पैसा आपको दे दूंगी। आप उसका ट्रांसफर का आदेश करा दीजिए। आगे महिला मंत्री से कहती हैं की अकेले रहती हूं। आप मेरा साथ नहीं छोड़िएगा। जिस पर खाद्य मंत्री कहते हैं कि मैं कहां छोड़ रहा हूं तुम्हारा साथ मैं तुम्हें अपने जान से ज्यादा प्यार करता हूं। महिला कहती है की मैं भी आपको चाहती हूं आप समझते नहीं हों। आप मेरी दुनिया हैं। मेरे घर कब आयेंगे खाना खाने,इस पर मंत्री जी कहते हैं की दीवाली के बाद आऊंगा।
फिलहाल यह ऑडियो जिले में वायरल है। जिस पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मैंने ऑडियो सुना नहीं है। जब जिला अध्यक्ष से मंत्री से बात कराने की बात कही गई तो उन्होंने कहा कि मैं अभी दूसरे जगह हूं। आपको गनमैन का नंबर देता हूं। आप बात कर लीजिए। लेकिन उन्होंने अभी तक गनमैन का नंबर नहीं भेजा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं अनूपपुर विधानसभा उम्मीदवार रमेश सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता का नैतिक चरित्र उजागर हुआ हैं। इससे पहले भाजपा के कई मंत्रियों के वीडियो आडियों वायरल हुए हैं। इससे पार्टी का चरित्र उजागरहोता हैं।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications