Anuppur news : छात्रावास के बच्चों ने पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक, रिहाई के लिए देना पड़ा माफीनामा

Anuppur news : जिले के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय के 2 विद्यार्थियों के बीच 23 नवंबर को विवाद हो गया था। इस घटना की जांच के लिए अमरकंटक थाने के 2 पुलिसकर्मी रविवार को गुरु गोविंद बालक छात्रावास पहुंचे हुए थे। पुलिस को देखकर विद्यार्थी नाराज हो गए और पुलिस कर्मियों को ही बंधक बना लिया। पुलिस वालों को माफीनामा देना पड़ा। तब विद्यार्थियों ने छात्रावास परिसर से बाहर जाने दिया।

police hostage

विश्वविद्यालय के गुरु गोविंद बालक छात्रावास में रहने वाले 1 विद्यार्थी ने मारपीट की थी। शिकायत की घटना पर पीड़ित के बयान के आधार और आरोप लगाए व्यक्ति के बारे में जांच करने पहुंचे थे। अमरकंटक पुलिस ने घटना में अपराध दर्ज किया था। पुलिस रविवार को छात्रों से पूछताछ करने के लिए विश्वविद्यालय के छात्रावास पहुंची थी जहां छात्रावास के विद्यार्थियों ने पुलिस को देखा तो घेर लिया।

विश्वविद्यालय प्रबंधन के बिना परमिशन के आने पर पुलिस से बातचीत होने लगी। इसके बाद विद्यार्थियों के दबाव में आकर पुलिसकर्मियों के साथ आए सब इंस्पेक्टर बीएल गौलिया ने इसे अपनी गलती मानते हुए बच्चों से लिखित माफी मांगी। इस बात का आश्वासन भी दिया कि भविष्य में विश्वविद्यालय प्रबंधन से अनुमति लेकर ही आएंगे। पुलिस के माफीनामा के बाद ही दरवाजा खोल कर बाहर जाने दिया गया। करीब 1 घंटे पुलिस को रोक कर रखा गया था। पुलिस दोपहर करीब 3 बजे के बाद विश्वविद्यालय पहुंची थी। बताया गया छात्रों का दबाव इतना अधिक था कि अमरकंटक पुलिस बिना घटना की जांच किए ही लौट गई। यह खबर अब इंटरनेट मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रही है।

अमरकंटक थाना बीएल गोलैया एएसआई के अनुसार

23 नवंबर को विश्वविद्यालय के छात्रावास में 2 बच्चों के बीच विवाद हो गया था जिसकी शिकायत हुई थी। इसी घटना की जांच के लिए विश्वविद्यालय गए थे। जहां कुछ बच्चों ने आपत्ति जताई और उन्हें रोक लिया था। विश्वविद्यालय के प्रोफेसर भी पहुंचे और फिर घटना मामले का समझौता हुआ। विद्यार्थियों के कहने पर मैंने लिखित माफीनामा भी दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+