Varsha rathi : महिला सिपाही वर्षा राठी के 'बोल्ड' VIDEO वायरल, खूबसूरती देख लोगों ने की तारीफ, लेकिन...

अमरोहा, 02 सितंबर : उत्तर प्रदेश के अमरोहा में तैनात यूपी पुलिस की महिला सिपाही वर्षा राठी इन दिनों सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं। वर्षा सोशल मीडिया पर रील्स बनाती हैं। इंस्टाग्राम पर वर्षा के लाखों फॉलोवर्स हैं, जो उनके वीडियोज देखते हैं और पसंद करते हैं। लेकिन, वर्दी में फिल्मी गानों पर वीडियो बनाना और उसे शेयर करना वर्षा के लिए अब मुसीबत बन गया है। आइए जानते हैं क्यों और कैसे?

Recommended Video

    UP Police की महिला सिपाही पर चढ़ा Video बनाने का खुमार,वीडियो वायरल| वनइंडिया हिंदी |*News
    2015-16 बैच की महिला सिपाही हैं वर्षा राठी

    2015-16 बैच की महिला सिपाही हैं वर्षा राठी

    जानकारी के मुताबिक, महिला सिपाही वर्षा राठी अमरोहा कोतवाली में तैनात हैं। वह 2015-16 बैच की महिला सिपाही है। वर्षा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर वह किसी स्टार से कम नहीं हैं। वर्षा के इंस्टाग्राम पर एक लाख 32 हजार फॉलोवर्स हैं। वर्षा अपने इंस्टाग्राम पर अब तक 239 पोस्ट कर चुकी हैं।

    फिल्मी डायलॉग और गानों पर रील्स बनाती हैं वर्षा

    फिल्मी डायलॉग और गानों पर रील्स बनाती हैं वर्षा

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर varsharathi10 नाम से बनाए गए अपने अकाउंट पर वर्षा राठी के रील्स की भरमार है। महिला सिपाही वर्षा घर और ऑफिस में कई स्थानों पर फिल्मी डायलॉग और गानों पर वीडियो बनाकर पोस्ट करती है। कई पोस्ट वर्षा के ऑन ड्यूटी वर्दी में भी बनाई हैं।

    वर्दी में VIDEO बनाना बना मुसीबत, लोगों ने की एक्शन की मांग

    वर्दी में VIDEO बनाना बना मुसीबत, लोगों ने की एक्शन की मांग

    लोगों का कहना है कि वर्षा अपने फॉलोअर्स बढ़ाने में लगी हुई है। इसी वजह से ड्यूटी के समय वह कई बार पुरुष पुलिसकर्मी ही नहीं बल्कि महिला पुलिसकर्मियों को भी अपने साथ लेकर रील्स बनाती हैं और उसे पोस्ट करती है। कुछ लोग वर्दी में रील्स बनाने को अमर्यादित कह रहे हैं तो कुछ यूजर्स इसकी आलोचना कर रहे हैं। कई लोग उनकी आलोचना करते हुए एक्शन की मांग कर रहे हैं।

    आगरा की प्रियंका मिश्रा खूब चर्चा में रहीं

    आगरा की प्रियंका मिश्रा खूब चर्चा में रहीं


    बता दें, उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। अभी बीते दिनों ही इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर पोस्ट करने के मामले में 3 पुलिसकर्मियों को विभाग ने सस्पेंड कर दिया था। आगरा में तैनात महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा का खूब चर्चा में रहा था।

    सरकारी रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाना पड़ा था भारी

    सरकारी रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाना पड़ा था भारी

    कानपुर की रहने वाली प्रियंका मिश्रा की आगरा में एमएम गेट कोतवाली में पहली तैनाती थी। प्रियंका मिश्रा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थीं। प्रियंका अपने वीडियो और गानों पर रील्स बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर करती थीं। प्रियंका ने सरकारी रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाकर शेयर किया था, जो वायरल हो गया था। इसको लेकर विभाग को खूब आलोचना झेलनी पड़ी थी। इसके बाद ही प्रियंका पर एक्शन लिया गया था।

    चली गई थी प्रियंका मिश्रा की नौकरी

    चली गई थी प्रियंका मिश्रा की नौकरी

    प्रियंका मिश्रा सालभर भी नौकरी नहीं कर पाई थीं। वर्दी में सरकारी रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाना और उसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करना प्रियंका मिश्रा के लिए उनकी जीवन की सबसे बड़ी भूल साबित हुआ। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान प्रियंका को न सिर्फ मानसिक उत्पीड़न से गुजरना पड़ा, बल्कि उनकी नौकरी भी चली गई। प्रियंका अब सिपाही नहीं रहीं। बता दें, इन सब विवादों के बीच प्रियंका ने वीडियो के जरिए लोगों से अपील की थी कि उन्हें ट्रोल करना बंद कर दें, क्योंकि वे खुद नौकरी छोड़ने के लिए तैयार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+