UP News: 'हनीमून पर सामने आई पति की हकीकत', रोते हुए घर पहुंची पत्नी, फिर थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत
UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अमरोहा जनपद में शादी करने के बाद एक दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ हनीमून मनाने गया। इस दौरान उसने कुछ ऐसा कर दिया जिसे दुल्हन जिंदगी भर नहीं भूलेगी।
दूल्हे की हरकत से परेशान दुल्हन रोते हुए अपने मायके लौट आई और फिर परिजनों को पूरी जानकारी दी। उसके बाद थाने पहुंचकर उसने आरोपी पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

बताया जा रहा है कि अमरोहा जनपद के एक इलाके की रहने वाली युवती की शादी बीते महीने में एक युवक के साथ हुई थी। युवती का आरोप है की शादी में उसके परिवार द्वारा 40 लाख रुपए खर्च किए गए। आप है कि जब वह विदा होकर अपने ससुराल गई तो ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे।
युवती ने बताया कि उसके बाद एक दिन उसका पति उसे हनीमून मनाने के लिए बाहर लेकर गया। उसने आरोप लगाया कि हनीमून के लिए ले जाने के बाद पति ने एक होटल बुक किया और होटल में उसे बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद उसका पति उसके साथ प्राकृतिक एवं संबंध बनाने लगा।
मना करने पर पति द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। उसने बताया कि पति के चंगुल से बचकर किसी तरह वह अपने घर लौट आई उसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की डिमांड की जाने लगी। दहेज न देने पर ससुराल के लोगों द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है। मामले में युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications