भाजपा की करनी और कथनी में भी बड़ा अंतर है, इस बार गारंटी काम आने नहीं- मायावती
BSP News Uttar Pradesh: बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने रविवार को उत्तर प्रदेश के अमरोहा में जोया रोड स्थित जोई के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
जो कांग्रेस ने किया वही बीजेपी कर रही मायावती ने कहा कि गरीबों और किसानों का जो हाल कांग्रेस के समय था, वही भाजपा के समय है। जैसे कांग्रेस ने इनका अहित किया वैसे बीजेपी भी इनका अहित कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में भी बड़ा अंतर है। इस चुनाव में भाजपा की गारंटी काम आने वाली नहीं है। अब जनता समझ चुकी है कि यह सब बातें हवा हवाई और कागजी गारंटी वाली है। आरोप लगा कि केंद्र सरकार बड़े पूंजीवादी लोगों को फायदा पहुंचा रही है। इसके अलावा कई मामलों में उन्हें बचाने में लगी है।
इसलिए काट दिया टिकट मायावती ने अमरोहा में कहा कि पार्टी ने 2019 में जिस व्यक्ति को चुनाव में जीताकर संसद भेजा उसने पार्टी का मान-सम्मान नहीं रखा। यहां के मौजूद सांसद ने स्थानीय जनता के साथ विश्वासघात किया। इसी को देखते इस बार पार्टी ने दूसरे प्रत्याशी को टिकट दिया। सांसद ने स्थानीय मुस्लिम के साथ भी विश्वासघात किया है। लेकिन पार्टी ने इस बार उनके सम्मान में मुस्लिम उम्मीदवार को ही चुनाव में खड़ा किया है।
देश की सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कांग्रेस की तरह ही भाजपी भी देश की सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। आज देश का किसान परेशान है। जब-जब बसपा की प्रदेश में सरकार बनी है। तब हमने किसानों का विशेष ध्यान रखा। उनकी फसलों का उचित दाम दिया है। भाजपा सरकार ने पूंजीवादी लोगों का ही साथ दिया।
दलितों, मुस्लिम को दरकिनार कर दिया गया गरीब, पिछड़े, दलितों, मुस्लिम को दरकिनार कर दिया गया है। उन तक योजनाएं नहीं पहुंच रही हैं। कहा कि भीड़ को देखकर उन्हें विश्वास हो गया है कि इस बार भी अमरोहा से बसपा को ही जीत मिलेगी। बसपा प्रमुख ने कहा कि आजादी के बाद दिल्ली की सत्ता कांग्रेस के ही हाथ रही। लेकिन गलत मानसिकता के कारण उसे सत्ता से बाहर होना पड़ा।]
महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही देश में लगातार महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। इससे जनता परेशान है। इन दिनों विरोधी पार्टियां कई प्रकार के लोकलुभावन घोषणा पत्र ला रहे हैं। लोगों को उनके चक्करों में नहीं पड़ना है। उन्होंने कहा कि बसपा को जिताकर काशीराम और डॉ. भीमराव आंबेडकर का अधूरा सपना पूरा करना है।












Click it and Unblock the Notifications