Mohammed Shami: IPL 2024 से मोहम्मद शमी हुए बाहर, ग्रामीणों में मायूसी
Mohammed Shami IPL 2024 News Amroha: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के प्रशंसकों के लिए निराशाजनक खबर है। खेल प्रशंसक आईपीएल 2024 में अपने इस पसंदीदा खिलाड़ी का खेल नहीं देख पांएगे। वह आईपीएल से बाहर हो गए हैं। वन इंडिया हिंदी ने मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर के लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मोहम्मद शमी को लेकर कई बातें बताईं। इनका गांव उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में स्थित है।
मोहम्मद शमी के न खेलने से है निराशा
सहसपुर अलीनगर गांव के प्रधान आसकार ने बताया कि सिर्फ ग्रामीणों को ही नहीं पूरे देशवासियों को मोहम्मद शमी पर नाज है। हम सौभाग्यशाली हैं कि वो इस गांव में जन्में हैं। उन्होंने देश व दुनिया में इस गांव का नाम भी रोशन किया है। उनके आईपीएल में न खेलने से हमें बहुत निराशा है।

अब नहीं देखेंगे आईपीएल
गांव के रहने वाले सलमान बताते हैं कि जैसे ही मुझे पता चला कि मोहम्मद शमी इस बार आईपीएल से बाहर हो गए हैं मुझे बेहद निराशा हुई। उनके मैच न खेलने से आईपीएल देखने का कोई मतलब नहीं समझ आ रहा है। मैं इस बार मैच नहीं देखूंगा।
बेहतरीन खिलाड़ी का नहीं देख पाएंगे खेल
गांव के रहने वाले मोहम्मद अफरान कहते हैं कि मोहम्मद शामी का आईपीएल न खेलना काफी निराशाजनक है। इस बार हम एक बेहतरीन खिलाड़ी का खेल नहीं देख पाएंगे।
इसी तरह गांव के रहने वाले सादमान, मुसद्दी अली, साबाज, अब्दुल अन्नान, राजा, मोहन, आलोक सहित कई अन्य ग्रामीणों में मोहम्मद शमी के न खेलने पर निराशा है।












Click it and Unblock the Notifications