अमरोहा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन की दर्दनाक मौत
Amroha news, अमरोहा। यूपी के अमरोहा में रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार का टक्कर मार दी। घटना में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर उसके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

तीनों ने मौके पर ही तोड़ा दम
हादसा गजरौला-चांदपुर मार्ग पर सम्राट बैंकट हाल के पास हुआ। गजरौला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार आल्टो कार ने बाइक सवारों को बुरी तरह रौंद दिया। हादसे में मदन और उसका पिता फकीरा और पवन की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाली कार चालक अब्दुल्ला निवासी गाजियाबाद को हिरासत में ले लिया है। वहीं, शवों को लेकर धनोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। सूचना पाकर रोते-बिलखते परिजन भी सीएचसी पहुंचे व जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल पर हंगामा जारी था व पुलिस शवों को सील कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications