रालोद मुखिया अजीत सिंह ने स्मृति ईरानी के बारे में दिया विवादास्पद बयान

Amroha news (अमरोहा)। यूपी के अमरोहा में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजीत सिंह ने एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और स्मृति ईरानी के बारे में विवादास्पद बयान दिया। उन्होंने मोदी और योगी की तुलना गाय-बछड़े से की व स्मृति ईरानी को हेल्दी गाय कह दिया। इस सभा में अजीत सिंह ने भाजपा और प्रधानमंत्री पर जमकर बयानों के तीर चलाए। अजीत सिंह ने कहा कि भाजपा समझती है कि देश के सारे काम नरेंद्र मोदी ने किए हैं, इनसे ज्यादा ईमानदार कोई नहीं, बाकी और लोग बेईमान थे। उन्होंने कहा कि अगर भाजपाई श्रीलंका चले जाएं तो वहां भी कहेंगे कि रावण को इन्होंने मारा था। कहा कि दंगों की वजह से भाजपा गांवों में जीती और अच्छे दिन सिर्फ मोदी के आए हैं जो कई बार ड्रेस बदलते हैं।

RLD chief Ajit Singh controversial statement on Smriti Irani

प्रेसवार्ता में कहा, महागठबंधन संभव नहीं
अमरोहा में प्रेस वार्ता में भी अजीत सिंह ने कहा कि साढ़े चार साल में देश के लिए क्या किया, बताने के लिए भाजपा के पास कुछ भी नहीं है। अब उसे सत्ता से बाहर करने के लिए गठबंधन जरूरी है। देश में महागठबंधन नहीं बल्कि प्रदेश की स्थिति के अनुरूप गठबंधन होंगे, इसमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है।

सभी विपक्षी दलों का एकजुट होना जरूरी

सभी विपक्षी दलों का एकजुट होना जरूरी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दोबारा अपना ठिकाना तलाश रहे रालोद प्रमुख श्री सिंह ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए सभी विपक्षी दलों का एकजुट होना जरूरी है। महागठबंधन के सवाल पर बोले कि देश के सभी राज्यों में सियासी दलों की स्थित अलग-अलग है, ऐसे में महागठबंधन होना संभव नहीं है। इसीलिए सियासी दलों की स्थिति के अनुरूप प्रदेशों में जरूरत के हिसाब से अलग-अलग गठबंधन होगा। कहा कि उत्तर प्रदेश में भी गठबंधन होना तय है।

पीएम मोदी पर साधा निशाना

पीएम मोदी पर साधा निशाना

मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि साढ़े चार साल में उन्होंने सिर्फ विदेश यात्रा कर देश का अरबों रुपया बर्बाद कर दिया। सरकार में सिर्फ मोदी की हिटलरशाही चलती है, जिसकी वजह से आधे से अधिक भाजपाई ही चाहते हैं कि उनकी सरकार डूबे। कहा कि किसान देश की रीढ़ है मगर उसकी औसत आय महज साढ़े चार हजार रुपये है, ऐसे में वह क्या खाएगा और क्या बचाएगा। सरकार ने किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के सवाल पर कहा कि राम मंदिर अवश्य बनना चाहिए मगर इसके लिए यह जरूरी तो नहीं कि उसका निर्माण विवादित स्थल पर ही कराया जाए।

सीएम योगी पर छोड़े तीर

सीएम योगी पर छोड़े तीर

अजीत सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक अयोध्या में ही किसी अन्य स्थान पर भी तो मंदिर निर्माण कराया जा सकता है, मगर भाजपा मंदिर नहीं बल्कि इसे मुद्दा बनाकर चुनाव जीतना चाहती है। मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह तो पिछले तीन महीने से अलग-अलग जातियों के सम्मेलन कर रहे हैं, उन्हें बांटकर राज करना चाहते हैं। उनके भाषण कुछ और कर्म कुछ और हैं। मोदी, योगी और स्मृति पर तो रालोद नेता खूब बोले, मगर गठबंधन में रालोद को कितनी सीटें मिलेंगी व प्रधानमंत्री प्रत्याशी कौन होगा जैसे सवालों के उन्होंने जवाब नहीं दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+