अमरोहा: निजी अस्पताल की नर्स के साथ गैंगरेप, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक नर्स के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि चार आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। साथ ही पीड़िता के प्राइवेट पार्ट्स को भी चोट पहुंचाई। घटना के बाद पीड़ित नर्स को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

private hoital nurspse physical attack

जानकारी के अनुसार, वारदात अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र की है। यहां एक निजी अस्पताल में नर्स के साथ चार लोगों ने गैंगरेप किया। दरिंदगी की सभी हदें पार कर आरोपियों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट्स को भी चोट पहुंचाई है। नर्स से गैंगरेप की वारदात के बाद हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

private hoital nurspse physical attack

पुलिस की मानें तो पीड़िता एक झोलाछाप अस्पताल में नर्स का काम करती थी। वारदात के बाद पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विपिन टांडा ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर चार लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया कि फरार आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+