अमरोहा: दिवाली की रात हथियारबंद बदमाशों ने घर में डाली डकैती, विरोध पर दो लोगों को मारी गोली

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दिवाली की रात हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में डकैती डाल दी। इस दौरान विरोध करने पर जूता कारोबारी अरविंद कुमार और उसके भाई को गोली मार दी। बदमाश दो लाख रुपए की नगदी समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Miscreants loot members of 5 families at gunpoint in Amroha

सीढ़ी लगाकर घर में घुसे थे बदमाश

घटना अमरोहा के हसनपुर कोतवाली इलाके के नगर की सैनी कॉलोनी की है। यहां रहने वाले जूता कारोबारी अरविंद कुमार के घर दिवाली की रात हथियारों से लैस पांच बदमाश सीढ़ी लगाकर दाखिल हुए। घर में घुसते ही बदमाशों ने हथियारों के बल पर जूता कारोबारी अरविंद कुमार की भाभी ओमवती के सोने के कुंडल और 2 लाख रुपए की नगदी लूट ली। इस दौरान विरोध करने पर अरविंद और उसके भाई पूरन सिंह को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों भाई घायल हो गए। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

घर में डकैती की जानकारी लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया।अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाएगी। गोली लगने से घायल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां से अरविंद की हालत गंभीर होने पर उस को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+