यूपी के अमरोहा में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, DM के निर्देश पर हुई कार्रवाई

अमरोहा, 16 जुलाई: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में अवैध तरीके से बने एक मदरसे पर शनिवार को प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। अवैध मदरसे में सामूहिक रूप से नमाज के विरोध के बाद एसडीएम और सीओ ने कई बार गांव पहुंचकर लोगों से गांव में नई परंपरा ना डाले जाने की अपील की थी। जांच पड़ताल के बाद डीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। एसडीएम ने कहा कि संबंधित के खिलाफ एंटी भूमाफिया के तहत राजस्व संहिता की निहित धाराओं में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Illegal Madrasa demolished in amroha uttar pradesh

एक दिन पहले हो गया था विवाद, इसके बाद हुई कार्रवाई

दरअसल, रहरा थाना क्षेत्र के गांव जेबडा में अवैध रूप से बने मदरसे में शुक्रवार को सामूहिक नमाज को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंची, जिसके बाद कार्रवाई का फैसला लिया गया। शनिवार सुबह को डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी के निर्देश पर भारी पुलिस और पीएसी बल व राजस्व टीम के साथ उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार द्वारा ग्राम जेवड़ा में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए मदरसे को जेसीबी चलाकर गिराया गया।

मकान को बना लिया मदरसा, पढ़ी जाने लगी सामूहिक नमाज

एसडीएम के मुताबिक, ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से मदरसा संचालित किया जा रहा था और नमाज भी पढ़ी जा रही थी। उन्होंने बताया कि पहले यह मकान के रूप में था, जिसे बाद में मदरसे का रूप दिया गया और उसमें शिक्षण कार्य शुरू कर दिया गया। धीरे-धीरे करके उसमें नमाज भी पढ़ी जाने लगी। इसको लेकर ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीण कई बार शिकायत कर चुके थे। मामला सामने आने के बाद जेसीबी से बिल्डिंग को ढहाया गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित के खिलाफ एंटी भूमाफिया के तहत राजस्व संहिता की निहित धाराओं में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+