रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे पति-पत्नी, रेल ट्रैक से उठी अर्थी

Amroha news, अमरोहा। यूपी के अमरोहा में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां गजरौला में रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर एक पर पति-पत्नि की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे गजरौला रेलवे स्टेशन एक पर नजिमाबाद से चलकर मुरादाबाद जाने को पैसेंजर ट्रेन आकर रुकी। इससे कुछ यात्री प्लेटफॉर्म तो कुछ दो नम्बर प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए ट्रैक की ओर उतर गए और ट्रैक पार करने लगे।

husband wife and one other died while crossing railway track

इसी बीच रेलवे स्टेशन की मैन लाइन से मुरादाबाद से दिल्ली के लिए एक रन थ्रू ट्रेन पास हो रही थी। इस ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला समेत दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक को बचा लिया गया। मृतकों की पहचान दशरथ (65) व उसकी पत्नी रानी (60) के रूप में हुई है।

यह दोनों बिजनौर जनपद के नजीबाबाद तहसील के मोहल्ला नवाबों का फाटक के रहने वाले थे। मृतक दंपत्ति अपनी पुत्री विमलेश के साथ हापुड़ जनपद की गढ़ तहसील क्षेत्र में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे। गजरौला रेलवे स्टेशन से इन तीनों को दूसरी ट्रेन में सवार होना था। इससे पहले ही यह हादसा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+