अमरोहा में पांच और मिले कोरोना संक्रमित मरीज, मरकज से लौटे दो सगे भाई भी पॉजिटिव

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में पांच और नए मरीजों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। गुरुवार देर शाम आई रिपोर्ट में पांच मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पांचों की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराए गए हैं। इन पांच लोगों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। वहीं बाकी के तीन लोगों में से 2 गुजरात के लोग और 1 अन्य शामिल है। अमरोहा में अब तक कोरोना के मरीजों की संख्या 7 हो चुकी है।

 five Coronavirus infected patients found in Amroha

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सभी अलग-अलग जगह पर आइसोलेट किया गया था, जिन्हें अब इकट्ठा कर मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भेजने की तैयारी की जा रही है। साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को ढूंढा जा रहा है। दरअसल, अमरोहा जिले से मेरठ के मेडिकल कॉलेज में कोरोना की जांच के 67 लोगों के सैम्पल भेजे गए थे। जिसमें गुरुवार को दो युवकों की रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें से 2 पॉजिटव केस मिले थे। वहीं, देर रात गुरुवार को पांच और रिपोर्ट आई है। जिसमें पांचों युवक पॉजिटिव पाए गए।

पांचों युवकों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के हाथ पांव फूल गए है। पांचों पॉजिटिव मरीज़ो में दो सगे भाई है जो जनपद अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र के निवासी है। दोनों भाई हाल ही में दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए थे जिसके बाद इन्हें ट्रेस कर आइसोलेट किया गया था और 2 गुजरात के जमाती है जो अमरोहा आये थे, जिन्हें ट्रेस कर पुलिस टीम ने आइसोलेट कराया था। वहीं, 1 मरीज अमरोहा के मोहल्ला चौक निवासी है जो एक दिन पहले पॉजिटिव आये मरीज का पड़ोसी है।

पांचों मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अमरोहा प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने पांचों ही कोरोना मरीजों को मुरादाबाद जनपद के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया है और पॉजिटिव मरीज़ो के संपर्क में आने वाले लोगो की तलाश शुरू कर दी है। अमरोहा के सीएमओ मेघ सिंह ने कोरोना के पांच संक्रमित पाए जाने की पुष्टि की है। जिसके बाद अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीज़ो की संख्या जिले में 7 हो गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+