Amroha News:अमरोहा में पिता-पुत्री की गला रेत कर हत्या, ऐसे हुआ यह वारदात
Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पिता और पुत्री की गला रेत कर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गहन छानबीन चल रही है।
जानकारी के मुताबिक, अमरोहा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा गुलाम अली में रहने वाले सराफ योगेश चंद अग्रवाल (67) और उनकी बेटी सृष्टि (27) की हत्या कर दी गई। दोनों पिता-पुत्री के शव घर के कमरे में फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़े मिले। घर के भीतर सेफ- अलमारी में रखा सामान बिखरा मिला। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्य जुटाए। डीआईजी और एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। वारदात के समय कारोबारी का बेटा और बहू अपने बच्चे साथ घर के दूसरे हिस्से में सो रहे थे।

उनकी पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी। परिवार में बेटा इशांक अग्रवाल, बेटी सृष्टि और बहु मानसी अग्रवाल हैं।बेटा इशांक अग्रवाल दिल्ली में गत्ता फैक्टरी चलाते हैं। जबकि बहु मानसी अग्रवाल अपने बेटे के साथ घर पर रहती हैं। बृहस्पतिवार इशांक अग्रवाल भी घर आए हुए थे।
शनिवार की सुबह करीब छह बजे सराफ योगेश चंद्र अग्रवाल के साथी राजनिकेतन, सतीश अरोड़ा, अतुल गुप्ता और विनीत चावला उनकी घर की छत पर टेबल टेनिस खेलने पहुंचे तभी घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी कुंवर अनुपम सिंह समेत आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। हत्या क्यों और किस लिए की गई ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications