अमरोहा: मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल, गिरफ्तार
अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के मंगरौला-कनेटा लिंक रोड पर शनिवार रात पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से फायरिंग हुई। इस दौरान बिजनौर के चांदपुर निवासी 15 हजार का ईनामी गोतस्कर घायल हो गया। एक दरोगा भी घायल बताया जा रहा है। वहीं, घायल गोतस्कर के साथी चकमा देकर फरार हो गए। कोतवाल आरपी शर्मा ने बताया कि बरामद बछड़े व कार को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गोतस्कर के पैर में लगी गोली
गोतस्कर बिजनौर जिले की चांदपुर तहसील के कस्बा बास्टा निवासी वसीम के पैर में गोली लगी है। इस दौरान दरोगा मनोज कुमार भी चोट लगी है। घायल गोतस्कर को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। कार से एक जिंदा बछड़ा व पशु वध के उपकरण बरामद हुए। गोतस्कर से तमंचा व कारतूस बरामद हुए। उसके चार साथी भागने में कामयाब रहे।
कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस के मुताबिक, वसीम 15 हजार का इनामी बदमाश है। उस पर कई थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में एक दरोगा व सिपाही के ऊपर कार चढ़ाने की कोशिश भी कर चुका था। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। कोतवाल आरपी शर्मा ने बताया कि बरामद बछड़े व कार को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications