Amroha: अज्ञात वाहन और ऑटो की अमरोहा में हुई भिड़ंत, हादसे में गई चार लोगों की जान
Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा (Amroha) जिले में बुधवार की सुबह एक अज्ञात वाहन की ऑटो से भिड़ंत हो गई। इस हादस में ऑटो सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की सूचना पर पहुंची गजौला थाने की पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें तो हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।

यह हादसा अमरोहा (Amroha) जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के हसनपुर रोड पर हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हादसे में अपनी जान गवाने वाले सभी लोग संभल जिले के रहने वाले थे और ऑटो में सवार होकर दिल्ली के लिए जा रहे थे। जैसे ही इनका ऑटो गजरौला थाना इलाके के हसनपुर मार्ग पर पहुंचा वैसे ही किसी अज्ञात वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटों के परखच्चे उड़ गए।
तो वहीं, ऑटो में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। तो वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमरोहा एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि गजरौला थाना क्षेत्र में एक ऑटो का एक अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो गया। ऑटो में 5 लोग सवार थे। हादसे में 4 लोगों की मृत्यु हो गई। 1 घायल व्यक्ति को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी ने बताया कि हादसे में जान गवाने वाले सभी लोगों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए हम सीसीटीवी CCTV फुटेज देख रहे हैं। वहीं, हादसे में जान गवाने वाले सभी लोग संभल जिले के थाना केला देवी इलाके के गांव सहारनपुर पट्टी के रहने वाले थे और दिल्ली में ऑटो चलाने का काम करते थे। हादसे में नौबत सिंह, राज बहादुर सिंह, अनुज और एक अज्ञात युवक की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications