कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा पति, बोला- साहेब बीवी की हत्या करके आया हूं
अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हिल जाएंगे। दरअसल, यहां एक नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर आदमपुर थाने पहुंचा गया। थाने पहुंचकर बोला मैं अपनी पत्नी की हत्या करके आया हूं।

वारदात अमरोहा जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के दढ़ियाल गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दढ़ियाल में नशेड़ी पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर मार डाला। इस वारदात को अंजाम देने के लिए पति पत्नी को कीकड़ के जंगल में ले गया था। जहां कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर आदमपुर थाने पहुंच गया और बोला मैं अपनी पत्नी की हत्या करके आया हूं।
खून से सनी कुल्हाड़ी और उसकी बात सूनकर आदमपुर थाने की पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर घटनास्थल पर पहुंची। उसकी निशानदेही पर महिला के शव को बरामद किया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस से सनसनीखेज हत्याकांड की जांच पड़ताल में जुटी है। वारदात के बाद आरोपी के चेहरे पर कोई गम नहीं था। फिलहाल पति ने पत्नी को मौत के घाट क्यों उतारा इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाठा पसरा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications