Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब: लड़की का पीछा कर रहे युवक को लोगों ने पकड़कर पीटा, नग्न कर बाइक से दौड़ाया

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में एक युवक को युवती का पीछा करना भारी पड़ गया। युवती का पीछा करते हुए लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई की। इतना ही नहीं लोगों ने उसे नग्न कर उसी की बाइक पर दौड़ाया। हालांकि किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत नहीं दी, लेकिन एसएसपी विक्रम दुग्गल ने कहा कि मामले की जांच भी होगी और कार्रवाई भी। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई है।

young man were naked and beaten fiercely In Amritsar

दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक, मामला अमृतसर देहात के चाटीविंड गांव की है। यहां गुरवाली गांव के एक युवक को एक युवती से एकतरफा प्यार हो गया था। वह अक्सर उसका पीछा करता था। मंगलवार दोपहर भी चाटीविंड गांव में वह बाइक पर लड़की के पीछे चलने लगा। मौका पाकर उसने एक कागज लड़की के पास फेंक दिया। उस पर मोबाइल नंबर लिखा था।

गांव के लोगों ने उसे देख लिया और पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद लोगों ने उसके साथ मारपीट की। हालांकि युवक माफी मांगता रहा, लेकिन उसकी बात किसी ने नहीं सुनी। उसे जबरदस्ती नग्न कर उसी की बाइक पर बैठाया और वहां से भगा दिया। इस बीच दो युवकों ने अपने मोबाइल से घटना का वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया।

वहीं, एसएसपी विक्रम दुग्गल ने बताया कि यह घटना शर्मसार करने वाली है। कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है। चाहे किसी पक्ष ने शिकायत नहीं दी, लेकिन वह मामले की जांच करवा रहे हैं। आरोपित किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+