Stubble burning: सरकार की कोशिशें बेकार, पंजाब में किसान अपने खेतों में ही जला रहे पराली

Stubble burning in punjab: पंजाब सरकार पिछले कुछ महीनों से किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रोत्साहित कर रही थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार ने कहा था कि, किसान पराली न जलाएं, इसके बजाए किसानों को आर्थिक सहायता कर दूसरे तरीके से पराली का निदान किया जाएगा। मगर, राज्य में कई इलाकों में किसान पराली जलाते देखे गए हैं। न्यूज एजेंसी ने आज अमृतसर जिले की तस्वीरें जारी कीं, जिनमें किसान पराली जलाते नजर आ रहे हैं।

पराली न जलाने देने की कोशिशें कामयाब नहीं हुईं

पराली न जलाने देने की कोशिशें कामयाब नहीं हुईं

पराली जलाने वाले एक किसान ने अपनी पहचान छुपाते हुए कहा, 'यह हमें भी पता है कि पराली जलाने से प्रदूषण होता है और यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। मगर खेतों में पराली जलाना हमारी मजबूरी है।' किसान ने कहा, 'मेरे पास इतना पैसा नहीं है कि मैं भारी मशीन से इसे जमीन में गला दूं या खेत से बाहर निकलवा दूं।' उसने कहा कि, सरकार कहती है कि पराली को हटाने के लिए मशीनरी है, लेकिन वास्तव में हमारे यहां तो ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है।'

पराली न जलाने के लिए प्रो​त्साहित कर रही सरकार

पराली न जलाने के लिए प्रो​त्साहित कर रही सरकार

वहीं, कुछ समय पहले पंजाब के कृषि मंत्री ने कहा था कि, उनकी सरकार किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रो​त्साहित करेगी। उन्होंने कहा था कि, किसानों को यह समझाया जा रहा है कि पराली जलाना वातावरण के लिए अच्छा नहीं है और इससे पर्यावरण को भी नुकसान होता है।

क्या बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान?

पराली जलाने की समस्या का व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित बनाने से हाथ खींचने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया कि, वे सूबे में 1 लाख से ज्‍यादा मशीनें मंगवाएगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+