अमृतसर के DAV पब्लिक स्कूल को उड़ाने की धमकी मामले में DCP का खुलासा, 3 छात्र आरोपी

अमृतसर। पंजाब में अमृतसर के डीएवी पब्लिक स्‍कूल में बम धमाका और फायरिंग की धमकी के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। अमृतसर के डीसीपी MS भुल्लर (डिटेक्टिव) ने बताया कि, इस मामले में स्कूल के 3 छात्रों को पकड़ा गया है। उन्‍होंने कहा कि, जो धमकी भरा टेक्‍स्‍ट डीएवी पब्लिक स्‍कूल के प्रिंसिपल को मिला, वह स्कूल के 3 छात्रों द्वारा बनाई गई एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से था।

Punjab Police shocking reveals In Case of Amritsar DAV Public School bomb threats

शरारती छात्रों द्वारा एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई गई थी, और फिर उन्होंने अंग्रेजी और उर्दू में टेक्‍स्‍ट लिखने के लिए गूगल ट्रांसलेटर का उपयोग किया था। इसकी सूचना जब पुलिस तक पहुंची तो डीएसपी ने क्षेत्र का दौरा किया और तब जांच में यह सामने आया कि, फायरिंग और बम की धमकी बेकार थी, जो बाद में अफवाह निकली।

Punjab Police shocking reveals In Case of Amritsar DAV Public School bomb threats

डीसीपी MS भुल्लर (डिटेक्टिव) के मुताबिक, ऐसा करने वाले 3 छात्रों को स्‍कूल एडमिनिस्‍ट्रेशन दंडित करेगा। स्‍कूल एडमिनिस्‍ट्रेशन द्वारा उनके माता-पिता को बुलाया गया है। अब हम प्राचार्य के अनुरोध के अनुसार कार्रवाई करेंगे।

Punjab Police shocking reveals In Case of Amritsar DAV Public School bomb threats

बताते चलें कि, 8 सितंबर को फायरिंग और बम विस्फोट की धमकी एक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी गई थी, यह धमकी के बाद अमृतसर के डीएवी पब्लिक स्कूल के बाहर सुरक्षा कड़ी करनी पड़ी। वहीं, राज्‍य में सनसनी फैल गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+