पंजाब: पाकिस्तान से सटे इस भारतीय शहर में धरे गए 2 आतंकवादी, 3 हैंड ग्रेनेड और 1 लाख रुपए कैश मिला
Punjab amritsar news: पाकिस्तान की ओर से आतंकियों के जरिए भारत में नापाक हरकतों को अंजाम देने की साजिशें रची जाती रही हैं। पाकिस्तान बॉर्डर से सटे पंजाब के अमृतसर में अभी आतंकियों को हमारी पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़े गए आतंकियों की संख्या दो बताई जा रही है।

पुलिस की ओर से बताया गया कि दोनों आतंकी पंजाब के रहने वाले हैं। उनकी पहचान प्रकाश सिंह और अंग्रेज सिंह के रूप में हुई है। दोनों कार से अमृतसर से पठानकोट की तरफ जा रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाका लगाकर दोनों को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस उनके संभावित पाकिस्तान कनेक्शन की भी जांच करेगी।

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के अमृतसर में पकड़े गए आतंकियों से 3 हैंड ग्रेनेड और 1 लाख रुपए कैश बरामद किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications