Amritsar : पेट्रोल पंप लूटने आए लुटेरे को गार्ड ने मारी गोली, मौत, CCTV में कैद वारदात

पंजाब के अमृतसर में पेट्रोल पंप लूटने पहुंचे दो लुटेरों में एक को पेट्रोल पंप के गार्ड ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा लुटेरा फरार हो गया। घटना रविवार देर रात की है। लिस ने मृतक के कब्जे से पिस्तौल भी बरामद की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुख्तियार सिंह ने बताया कि वारदात के बाद दूसरा लुटेरा घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के कब्जे से पिस्तौल भी बरामद की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

petrol pump guard guns down robber in amritsar caught on CCTV

एक युवक को गन प्वाइंट पर लूट चुका था युवक

जालंधर-अमृतसर जीटी रोड पर मनप्रीत सिंह का पेट्रोल पंप है। मनप्रीत ने बताया कि रविवार की रात को गार्ड हीरा सिंह के साथ उनका अन्य स्टाफ भी पंप पर मौजूद था। तभी बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। एक लुटेरा बाइक से उतरा और वहां पेट्रोल भरवा रहे युवक को गन प्वाइंट पर लेकर उससे पैसे लूट लिए। जैसे ही आरोपित पिस्तौल लेकर दूसरे ग्राहक के पास लूटने के लिए जा रहा था, तो पंप के गार्ड ने अपनी रायफल से उसे गोली मार दी।

गार्ड की गोली से लुटेरे की मौके पर ही मौत

लुटेरा वहीं गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक पर सवार उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने घटना स्थल से पिस्तौल बरामद कर ली है। मृतक की पहचान तरनतारन जिला के खडूर साहिब थाना के अधीन पड़ते दारा पुर गांव निवासी जगदीप सिंह के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि जगदीप के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और डकैती के 8 से ज्यादा मामले दर्ज थे। पुलिस ने कहा कि बताया कि वारदात के बाद दूसरा लुटेरा घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के कब्जे से पिस्तौल भी बरामद की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+