स्वर्ण मंदिर मामले में गर्माई राजनीति, बीजेपी नेता ने शेयर किया युवक को पीटने वाला VIDEO
अमृतसर,19 दिसंबर। सिख धर्म के सबसे पवित्र धर्मस्थल स्वर्ण मंदिर में उत्तर प्रदेश के एक युवक ने बेअदबी की, जिसके बाद लोगों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या क दी। रिपोर्ट के अनुसार युवक गुरू ग्रंथ साहिब का अपमान करने की कोशिश की। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि युवक श्री साहिब को उठा लिया है, जिसके बाद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसे पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना के बाद मंदिर के भीतर माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।
Recommended Video

उग्र भीड़ ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बाहर धरना शुरू कर दिया और कहा कि युवक के शव को दिखाया जाए और उसके बाद उसे पुलिस को सौंपा जाए। वहीं अमृतसर के डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि युवक के शव को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि युवक दर्शन करने के लिए लोगों की लाइन में शामिल है। युवक के आगे एक सिख युवक खड़ा है। जब यह सिख माथा टेकने के लिए झुका तो युवक खड़ा अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। जब युवक की बारी आई तो वह अचानक युवक ने ग्रिल का लांघ दिया और अंदर कूद गया। जिसके बाद युवक ने गुरू ग्रंथ साहिब के पास रखी कृपाण को उठा लिया। महज कुछ सेकेंड में यह पूरी घटना हुई।
बता दें कि यह घटना शनिवार शाम 6 बजे की है, उस वक्त गुरू ग्रंथ साहिब का पाठ चल रहा था। यहां सुरक्षा के लिए एक जंगला बना हुआ है, जिसके चारो ओर श्रद्धालु बैठते हैं और दर्शन करते हैं। जंगले के भीतर सिर्फ वही लोग रहते हैं जो पाठ करते हैं। घटना के बाद पुलिस ने यहां लगे सभी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की जिसमे देखा जा सकता है कि युवक अकेला ही वहां आया था। पुलिस ने कहा कि अगर युवक के साथ कोई और व्यक्ति आया था तो उसकी भी तलाश की जाएगी। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया है।
वहीं उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंघावा ने कहा कि अमृतसर के पुलिस कमिश्नर मौके पर पहुंचे थे और वह इसकी जांच कर रहे हैं। गृह मंत्रालय की इस पूरी घटना पर नजर है और हम इस मामल की गहराई से जांच कराएंगे। गौर करने वाली बात है कि स्वर्ण मंदिर में इससे पहले 15 दिसंबर को भी इस तरह की एक घटना सामने आई थी जब एक युवक ने गुटका साहिब पवित्र मंदिर में फेंक दिया था। युवक को एसजीपीजी के सेवादारों ने पुलिस के हवाल कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications