Amritsar: BSF ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, 3.4 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, कई और संदिग्ध चीजें जब्त
BSF Shot Down Pakistani Drone: सीमा सुरक्षा बल ने शनिवार को पंजाब के अमृतसर में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। 10 दिनों के भीतर सुरक्षा बलों द्वारा मार गिराया गया यह पांचवां ड्रोन है।

Amritsar News in Hindi: भारतीय सीमा सुरक्षा बल(BSF) के जवानों ने अमृतसर के धनोई खुर्द गांव में एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। इसके अलावा बीएसएफ ने लगभग 3.4 किलोग्राम वजन के 3 पैकेटों की संदिग्ध खेप वाले बैग के साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया। इस खेप के साथ एक लोहे का हुक और 4 चमकदार पट्टियां भी जुड़ी हुई मिलीं। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने इसकी जानकारी दी है।
बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक खासा सेक्टर हेडक्वार्टर स्थित अटारी सीमा के पास बीएसएफ के जवान शनिवार रात गश्त कर रहे थे। इस दौरान रात करीब सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर BSF के जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से घुस रहे ड्रोन की आवाज सुनी और उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
प्रवक्ता ने बताया कि फायरिंग के दौरान एक शख्स भागते दिखा जिसके बाद सेना ने उसका पीछा कर दबोच लिया। बीएसएफ ने उसके कब्जे से एक पैकेट बरामद किया, जिसके अंदर हेरोइन के तीन पैकेट मिले, जो 3 किलो 400 ग्राम थी। जवानों ने हेरोइन की इस खेप के साथ एक लोहे की हुक और चार चमकीली स्ट्राइप्स भी बरामद किए।












Click it and Unblock the Notifications