सीमा पार से रात को भारत में घुस रहा था पाकिस्‍तानी, BSF ने पकड़ा तो कहने लगा ये बात

अमृतसर। पाकिस्‍तान से दुबे-चुपके भारतीय इलाके में घुसता शख्‍स पकड़ा गया है। उसका नाम वसीम इरशाद है। उसे बीएसएफ के जवानों ने बॉर्डर पर पकड़ा। बहरहाल, उसे पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जांच-अधिकारियों ने बताया कि, तलाशी में उसके पास से कोई चीज बरामद नहीं हुई। हालांकि, वह नशे में जरूर था।

A Pakistani was entering India from across the border, caught by BSF punjab

बीएसएफ की ओर से बताया गया कि, पकड़े जाने पर उस शख्‍स ने खुद को लाहौर के गांव नंगल का बताया। वह बीती रात जेसीपी अटारी के पास सीमा पार से भारतीय इलाके में घुस रहा था। तभी बीएसएफ की नजर उस पर पड़ गई। बीएसएफ कमांडर रजनीश कुमार के मुताबिक, तब बीएसएफ-144 बटालियन के जवान गश्त पर थे। उन्‍होंने देखा कि, रात के वक्त एक शख्‍स भारतीय सरहद में घुसने की कोशिश कर रहा था। उसे तत्‍काल काबू कर लिया गया। उसकी तलाशी ली गई। उसके बाद उससे पूछताछ की गई।

बहरहाल, वह घरिंडा पुलिस की गिरफ्त में है। जहां पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करके दो दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि, भारतीय सीमा में घुस आए पाकिस्तानी से तलाशी में तो कुछ नहीं मिला था। हालांकि, वह नशे की हालत में था। उससे पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+