यूपी: शिक्षा के मंदिर पर भी सियासत का रंग, प्राइमरी स्कूल हुआ भगवा

UP News (अमेठी। योगीराज में उत्तर प्रदेश में सरकारी स्थलों को भगवा रंग में रंगे जाने में अब नई कड़ी सामने आई हैं। पंचायत राज विभाग की योजना के तहत अब स्कूल भी भगवा रंग में रंगे जा रहे हैं। अमेठी में ब्लाक तिलोई की ग्राम पंचायत कूरा स्थित प्राथमिक विद्यालय इसी रंग में पोत दिया गया है। पहली बार अपने स्कूल में ऐसा पाकर बच्चे-बूढ़े हैरान हैं। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि कायाकल्प योजना से स्कूलों को ऐसे ही चमकाया जाएगा।

Uttar pradesh : govt school Buildings painted In Saffron color at amethi

अमेठी में भगवा रंग में रंगा गया स्कूल
राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में ब्लाक तिलोई की ग्राम पंचायत कूरा स्थित प्राथमिक विद्यालय, जहां फिलवक्त 104 बच्चे हैं। दो शिक्षक और दो शिक्षामित्र भी कार्यरत हैं। कायाकल्प योजना के तहत यहां सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं, जो किसी सरकारी स्कूल में होनी चाहिए। इस संदर्भ में ग्राम प्रधान सहतू राम व ग्राम विकास अधिकारी करुणा शंकर का कहना है कि उन्होंने भी अपने यहां के प्राथमिक विद्यालय का चयन कायाकल्प योजना में कराया तो तस्वीर बदल गई।

Uttar pradesh : govt school Buildings painted In Saffron color at amethi

ग्राम विकास अधिकारी करुणा शंकर ने बताया कि गांव के विद्यालयों, सचिवालय व सार्वजनिक स्थलों की मरम्मत व रंगाई-पुताई की जा रही है। यह ऐसे स्थान हैं, जिनसे गांव-शहर के हर शख्स का लगाव रहता है। तिलोई के प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी रियाज अहमद ने कहा कि प्रधानाध्यापकों को विद्यालय के समुचित विकास की जिम्मेदारी सौंपी गयी है, वह ग्राम प्रधान से तालमेल बैठाकर अपने विद्यालय की मरम्मत करवा सकते हैं। प्रत्येक विद्यालय को कम्पोजिट ग्रांट की धनराशि भी भेजी गयी है। उससे भी विद्यालयों की स्थित में काफी सुधार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+