Amethi Lok Sabha: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी से भरा नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
Amethi Lok Sabha Chunav 2024: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को अमेठी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी के रुप में अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान मध्य प्रदेेश के सीएम मोहन यादव भी मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने से पूर्व सोमवार सुबह स्मृति ईरानी ने विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने एमपी सीएम मोहन यादव के साथ रोड शो में हिस्सा लिया।
रोड शो में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान जय श्रीराम और मोदी-योगी के नारों से वातावरण गूंज रहा था।बीजेपी ने दोबारा इस सीट से स्मृति ईरानी पर अपना विश्वास दिखाया है। उन्होंने 2019 में भी राहुल गांधी को हराते हुए इस सीट से जीत दर्ज की थी। इससे पहले रविवार को दिन में वह अयोध्या गई थीं और उन्होंने रामलला के दर्शन किए थे। रविवार रात में केंद्रीय मंत्री ने स्कूटर से अमेठी की जनता से जनसंपर्क किया था। इस दौरान लोगों में अपने नेता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला था।

कांग्रेस ने अभी तक भी अमेठी से किसी उम्मीदवार का नाम नहीं दिया है। बता दें कि अमेठी कांग्रेस का गढ़ रही है। अमेठी में 20 मई को पांचवे चरण में मतदान होगा।












Click it and Unblock the Notifications