UP News: अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 4 की मौत, 12 घायल
UP News accident on Purvanchal Expressway: उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर एक प्राइवेट बस को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बस में सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच और पूछताछ किये।

दिल्ली से सिवान जा रही थी बस
बताया जा रहा है दिल्ली से 60 यात्रियों को लेकर एक प्राइवेट बस मंगलवार को सिवान जा रही थी। अलसुबह करीब 2:30-3 बजे के आसपास बस अमेठी जनपद के शुकुल बाजार में पहुंची थी इसी दौरान सामने खड़ी ट्रक को बस चालक नहीं देख पाया।
Recommended Video
बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार अधिक होने के चलते सामने खड़ी ट्रक को देखकर चालक कंट्रोल नहीं कर पाया और ट्रक में पीछे से उसने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बस में सवार यात्री चीखने चिल्लाने लगे।
घटना के बाद स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने के साथ ही पुलिस को सूचना दिए। हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी हालांकि उनकी पहचान नहीं हो पाई।
जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गया और घटना की जांच पड़ताल कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद सामने वाला ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी की मदद से ट्रक की जानकारी जुटाई जा रही है। इस हादसे की जानकारी होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी घटना पर दुख व्यक्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications