अमेठी में पीएम मोदी ने क्यों कहा, 'वैक्सीन लगवाने के लिए मेरी 100 साल की मां ने भी लाइन नहीं तोड़ी'

अमेठी में पीएम मोदी ने क्यों कहा, 'वैक्सीन लगवाने के लिए मेरी 100 साल की मां ने भी लाइन नहीं तोड़ी'

अमेठी, 24 फरवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले पहुंचे। यहां गौरीगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया। तो पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीनेशन का जिक्र करते हुए कहा, 'ये परिवारवादी सरकार में होते तो सारी लाइनें तोड़कर खुद सबसे पहले वैक्सीन लगवाते। मैंने भी वैक्सीन तब लगवाई जब नियम से मेरा नंबर आया। मेरी मां सौ साल की हैं और उन्होंने भी लाइन नहीं तोड़ी। जब उनका नंबर आया तब ही मेरी मां ने भी वैक्सीन लगाई।'

Recommended Video

    UP Election 2022: PM Modi ने Amethi की रैली में मां Heeraben का किया जिक्र | वनइंडिया हिंदी
    UP Election 2022 PM Narendra Modi Amethi Samajwadi Party Akhilesh Yadav

    आपको बता दें, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए चार चरणों में मतदान हो चुका है और पांचवे चरण के लिए 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। पांचवे चरण के मतदान से पहले राजनीतिक दल मतदातओं को अपने पक्ष में करने के लिए जनसभा कर एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 24 फरवरी को कांग्रेस के गढ़ अमेठी पहुंचे।

    यहां गौरीगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में चुनाव के 4 चरण पूरे हो चुके हैं और चारों ही चरणों में लोगों ने एकजुट होकर बीजेपी को अपना आशीर्वाद दिया। जो घोर परिवारवादी सोच रहे हैं कि यूपी के लोग बंट जाएंगे, बिखर जाएंगे, देशहित को भूल जाएंगे उन सबके सारे गणित उल्टे पड़ गए हैं। पीएम ने कहा कि परिवारवादी लोग सत्ता में इसलिए आना चाहते हैं ताकि अपनी और अपने परिवार की ताकत बढ़ा सकें और राजा-महाराजा की तरह आप पर राज कर सकें।

    जनसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमें किसी ताकत के लिए सत्ता नहीं चाहिए, ना ही हमारी ताकत कोई बाहुबली या माफिया है, हमारी ताकत उत्तर प्रदेश की जनता है। उन्होंने आगे कहा कि चुनावी दुनिया में आने के बाद जिस तरह यूपी ने मुझे अपना बना लिया, मां गंगा ने मुझ पर जिस तरह स्नेह-वर्षा की, आप लोगों ने मुझे गले लगाया, इससे बड़ा जीवन में कोई सौभाग्य नहीं।आपका ये स्नेह, ये आशीर्वाद मेरे जीवन की बहुत बड़ी पूंजी है।

    पीएम ने कहा कि ये परिवारवादी सरकार में होते तो सारी लाइनें तोड़कर खुद सबसे पहले वैक्सीन लगवाते। मैंने भी वैक्सीन तब लगवाई जब नियम से मेरा नंबर आया। मेरी मां सौ साल की हैं और उन्होंने भी लाइन नहीं तोड़ी। जब उनका नंबर आया तब ही मेरी मां ने भी वैक्सीन लगाई। पीएम मोदी ने बोलते हुए कहा कि एक समय था जब इन नेताओं ने वोटबैंक की राजनीति, तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया, उसे खाद-पानी दिया। आज वोट बैंक और तुष्टिकरण की इसी राजनीति ने इन नेताओं को अपना बंधक बना लिया है। अब वोट बैंक की राजनीति ही इन दलों की मजबूरी बन गयी है।

    वोटबैंक के डर की वजह से नहीं किया कोर्ट के फैसले का स्वागत
    56 निर्दोष लोगों को बम धमाके में मारने वाले 38 आतंकवादियों को गुजरात की अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। लेकिन वोटबैंक के डर से इन पार्टियों ने अदालत के फैसले का स्वागत करने तक की भी हिम्मत नहीं दिखाई, उनके मुंह पर ताले लग गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+