UP Amethi News: चाय मिली ठंडी तो ठनक गया माथा, ग्राहक ने दुकानदार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
UP Amethi News: कभी-कभी ऐसी मामले सामने आते हैं जिसे सुनकर हैरानी होती है। ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद से आया है। अमेठी जनपद में चाय की एक दुकान पर ठंडी चाय मिलने के बाद ग्राहक ने ऐसा कदम उठाया जिसे सुनकर लोग हैरान हैं।
फिलहाल इस मामले में दुकानदार द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल अमेठी जनपद के शिवरतन गंज इलाके के सीतापुर दादूपुर निवासी दीनदयाल नामक एक व्यक्ति चौराहे पर अपनी चाय की दुकान चलाते हैं। बताया जा रहा है कि 4 जनवरी को उनकी दुकान पर कुछ लोग चाय पीने के लिए आए थे।
वहां पहुंचे ग्राहकों द्वारा उन्हें चाय पिलाने के लिए कहा गया जिस पर उन्होंने ग्राहकों को चाय पीने के लिए दिया। दीनदयाल का आरोप है कि चाय गरम होने के बावजूद भी लोगों ने कहा कि चाय ठंडी है। इस पर दीनदयाल ने कहा कि यदि चाय ठंडी है तो दूसरी चाय बना दे रहा हूं।
ठंडी चाय को लेकर बस होने लगी और चाय पीने के लिए पहुंचे ग्राहकों ने उनके साथ कहासुनी करना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोग बीच बचाव करते हुए मामले को शांत कराए और चाय पीने पहुंचे ग्राहकों को वापस लौटा दिए।
बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर ग्राहक रास्ते में पहुंचे और दीनदयाल के आने का इंतजार करने लगे। दुकान बंद करने के बाद दीनदयाल जब अपने घर वापस लौट रहा था इसी दौरान उन लोगों ने दीनदयाल को रोक लिया और उसे दौड़ा-दौड़ा कर मारना पीटना शुरू कर दिया।
इस दौरान लोगों ने दीनदयाल की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। मारपीट के दौरान दीनदयाल ने वहां से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने मारपीट का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस द्वारा मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications