भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा में पहुंचीं स्मृति ईरानी, शव यात्रा को दिया कंधा

Amethi News, अमेठी। 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी के प्रचार की जिम्मेदारी निभाने वाले भाजपा नेता व बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार को उनका अंतिम दर्शन के लिए बरौलिया गांव लाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्मृति दिल्ली से अमेठी पहुंचीं। उन्होंने मृतक के परिजन से मुलाकात की और सुरेंद्र के शव को कंधा भी दिया। इस दौरान सुरेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा में विदाई देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी थी। वहीं, गांव में तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ पीएसी को भी तैनात किया गया है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बदमाशों ने घटना को अंजाम उस वक्त दिया जब पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह अपने घर के बाहर सो रहे थे। इसी वक्त बदमाशों ने उनके उपर ताबड़तोड़ गोलिया बरसा दी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन यहां से डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही सुरेंद्र सिंह के परिवार में मातम छा गया। वहीं पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

बेटे ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

बेटे ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

सुरेंद्र सिंह के बेटे ने आरोप लगाया है कि स्मृति ईरानी की जीत के बाद कुछ कांग्रेस समर्थकों को यह अच्छा नहीं लगा, हमे इस हत्या के पीछे कुछ लोगों पर संदेह है। सुरेंद्र सिंह के बेटे ने कहा कि मेरे पिता स्मृति ईरानी के काफी करीबी थे और वह 23 घंटे उनके लिए प्रचार करते थे। जब वह यहां से सांसद बनीं तो इसके बाद विजय यात्रा निकाली गई जोकि कुछ कांग्रेस के समर्थकों को अच्छी नहीं लगी। मुझे कुछ लोगों पर संदेहै है कि इन लोगों ने ही मेरे पिता की हत्या की है।

स्मृति ईरानी ने अर्थी को दिया कंधा

स्मृति ईरानी ने अर्थी को दिया कंधा

बता दें कि स्मृति ईरानी के चुनाव प्रचार अभियान में सुरेंद्र सिंह ने काफी अहम भूमिका निभाई थी, उनका प्रभाव कई गांवों तक था। खुद स्मृति ईरानी ने अमेठी से जीत के बाद यहां के लोगों का ट्वीट करके शुक्रिया अदा किया था। सुरेंद्र सिंह की हत्या की खबर मिलते ही स्मृति ईरानी अमेठी पहुंची और मृतक सुरेंद्र सिंह के शोक में डूबे परिवार को सांत्वना दिया। इसके साथ स्मृति ईरानी ने बीजेपी नेता को श्रद्धांजलि दी और उसकी अंतिम यात्रा शामिल हुईं। ईरानी ने बीजेपी कार्यकर्ता के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया।

यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने किया दावा

यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने किया दावा

यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि बरौली के पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्या की गहन जांच चल रही है। इस मामले में पुलिस को महत्पूर्ण सुराग मिले है। फिलहाल सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। डीजीपी की मानें तो उन्होंने 12 घंटों में इस हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है। फिलहाल गांव में 3 कंपनियां पीएसी की लगा रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+