'बहन' स्मृति ने सुरेंद्र सिंह की अर्थी को दिया कंधा, लोग बोले- नेताओं को लेनी चाहिए सीख

Amethi news, अमेठी। अमेठी के बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की अर्थी को कंधा देकर नवनिर्वाचित सांसद स्मृति ईरानी ने बता दिया है कि वह अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए हर मुश्किल समय में साथ खड़ी हैं। खबर मिलते ही स्मृति न सिर्फ अमेठी पहुंची, परिवार को सांत्वना दी बल्कि सुरेंद्र सिंह की अर्थी को बिना रुके कंधा दिया। इस दौरान वह भावुक हो गईं। स्मृति ईरानी का ये रूप देखकर न सिर्फ अमेठी की जनता उनकी तारीफ कर रही है बल्कि सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं नेताओं को स्मृति से सीख लेनी चाहिए।

'बहन' ने निभाया फर्ज

'बहन' ने निभाया फर्ज

सुरेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा के दौरान डिप्टी सीएम केशव मौर्य, मंत्री मोहसिन रजा और विधायक भी मौजूद रहे। महिला होकर अर्थी को कंधा देने के लिए स्मृति की तारीफ हो रही है। अमेठी की जनता से लेकर सोशल मीडिया पर लोग फोटो शेयर कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि बहन ने अपने भाई होने का फर्ज निभाया, तो कोई कह रहा है कि नेताओं को स्मृति से सीख लेनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा, एक जनप्रतिनिधि के लिए कार्यकर्ता क्या होता, ये स्मृति ईरानी से बेहतर कोई नहीं जानता। सुरेंद्र सिंह का लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण योगदान था।

बेटे ने लगाया आरोप

बेटे ने लगाया आरोप

सुरेंद्र के बेटे अभय ने आरोप लगाया, 'स्मृति इरानी की जीत को लेकर हम लोग जश्न भी मना रहे थे, जो कई कांग्रेस समर्थकों को अच्छा नहीं लगा। कहीं ना कहीं राजनीतिक रंजिश के चलते पिता की हत्या की गई।'

12 घंटे में हत्याकांड के खुलासे का दावा

12 घंटे में हत्याकांड के खुलासे का दावा

यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि बरौली के पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्या की गहन जांच चल रही है। इस मामले में पुलिस को महत्पूर्ण सुराग मिले है। फिलहाल सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। डीजीपी की मानें तो उन्होंने 12 घंटों में इस हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है। फिलहाल, गांव में 3 कंपनियां पीएसी की लगा रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+