सोनिया गांधी का रायबरेली दौरा हुआ रद्द, दो दिवसीय दौरे पर अमेठी आएंगे राहुल गांधी

Amethi News, अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचने वाले हैं। उनके कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है अब व सुबह 10:30 बजे चार्टर्ड प्लेन से फुरसतगंज हवाई अड्डे पर पहुंचेगे। वैसे राहुल का दौरा अमेठी ही नहीं सुल्तानपुर के लिए भी काफी अहम है। हालांकि राहुल गांधी आज अपनी मां व यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ पहुंचने वाले थे। लेकिन चौबीस घंटे पहले सोनिया गांधी का कार्यक्रम रद्द हो गया है। जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों से रायबरेली नहीं आ पा रही हैं।

Rahul Gandhi to visit Amethi on his two-day visit

ये है कार्यक्रम
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 23 जनवरी को सबसे पहले नहर कोठी स्थित शहीद स्मारक स्थल पहुंचेंगे और पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद 11.30 बजे राहुल फुरसतगंज में ही उत्सव लीला लॉन में तिलोई विधानसभा के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान उनका परैया नमकसार गांव का भ्रमण कार्यक्रम भी है। दोपहर एक बजे राहुल गांधी गौरीगंज कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और यहां अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। बाद में वह मुसाफिरखाना के धरौली गांव जाएंगे, जहां पूर्व ब्लाक प्रमुख के घर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद हलियापुर में राहुल गांधी का स्वागत कार्यक्रम है। फिर वह मुसाफिरखाना के नेवादा गांव में पूर्व सांसद वयोवृद्ध राजकरन सिंह से मुलाकात करेंगे। तिलोई में दिवंगत वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिव प्रताप सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगे।

सलोन विधानसभा के गांवों का करेंगे भ्रमण
24 जनवरी को राहुल गांधी गेस्ट हाउस में ही आम जनता से मुलाकात करेंगे। यहां से उनका सलोन विधानसभा के कुछ गांव में भ्रमण का भी कार्यक्रम है। इसके बाद राहुल गांधी डीह में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष एसपी सिंह के घर जाएंगे। यहां से दोपहर तीन बजे वह फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचेंगे और विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+