फाइल पास करने के लिए रिश्वत ले रहा था मनरेगा लेखाकार, कैमरे में हुआ कैद
अमेठी। यूपी के अमेठी में एक मनरेगा लेखाकार का घूस लेते हुए वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो अमेठी के भेंटुआ ब्लॉक के मनरेगा सेल से जुड़ा है। फिलहाल, रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आने के बाद कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ लेखाकार
अमेठी जिले के भेटुआ ब्लॉक के मनरेगा लेखाकार वरुण कुमार सिंह फाइल पास करने के नाम पर खुलेआम रिश्वत लेते हुए कैमरा में कैद हो गए हैं। दरअसल, जब पीड़ित बाबू से फाइल पास कराने के लिए उनके चक्कर काटते-काटते तंग आ गया तो उसने रिश्वत की पेशकश की। जब बाबू इस पर राजी हो गया तो पीड़ित अपने एक साथी के साथ ऑफिस पहुंचा और पैसा देते हुए का वीडियो बनवाया।
सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो
इसके बाद उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में रिश्वतखोर बाबू काम करने के एवज में हजारों रुपए रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications