अमेठी: शादी के 9 साल के बाद दो बच्चों की मां को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

अमेठी। तीन तलाक बिल पास होने के बाद भी तलाक के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे। अब अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा मवई गांव में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसपी ख्याति गर्ग ने जामो थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।

man gives triple talaq to wife after 9 years of marriage

9 साल पहले हुई थी शादी

जामो थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा मवई गांव की महिला शबनम बानो की शादी नौ साल पहले जगदीशपुर थाना क्षेत्र के चहेती नगर में हुई थी। परिजनों ने हैसियत के मुताबिक दान दहेज देकर खुशी-खुशी बेटी को ससुराल विदा कर दिया था। महिला के दो बच्चे भी हुए, इसी के बाद ससुराल वालों का रुख बदला और दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति ने अप्रैल 2019 में तलाक देकर बच्चों के साथ घर से भगा दिया।

5 महीने बाद दर्ज हो पाया मुकदमा

तलाक के बाद से पत्नी ने न्याय के लिए थाने का चक्कर लगाया, लेकिन कहीं कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक-हार कर पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसपी ख्याति गर्ग ने जामो थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। एक अक्टूबर को जामो थाने में शबनम बानो द्वारा मुकदमा लिखवाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+