यूपी के अमेठी में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत, 4 की हालत नाजुक
लखनऊ, 18 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के अमेठी में बीती रात बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, यहां ट्रक और बोलेरो के बीच हुई भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की हालत काफी नाजुक हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक रविवार रात तकरीबन 12.15 बजे बारात से वापस आ रही बोलेरो जिला रायबरेली के नसीराबाद इलाके में एक ट्रक से टकरा गई। आमने-सामने की टक्कर की वजह से यह हादसा काफी भीषण साबित हुआ।
Recommended Video

तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रक के बीच टक्कर काफी तेज थी। टक्कर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हादसे के बाद बोलेरो के परखच्चे उड़ गए, टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, और बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकालने लगे। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने का काम शुरू किया। माना जा रहा है कि यह हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ है। हादसे के बाद एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि सभी नसीराबाद से बारात से लौट रहे थे तभी उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई। जिसमें 6 लोगों की मृत्यु हुई है और 3 लोग घायल हैं। घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराने की कोशिश हो रही है जबकि हादसे की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications