फिर पलटा अमेठी का रुझान, अब स्मृति ईरानी ने बनाई इतने वोटों की बढ़त

Amethi News, अमेठी। उत्तर प्रदेश की हाइप्रोफाइल सीट अमेठी में एक बार फिर बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में भाजपा की स्मृति ईरानी ने पोस्टल बैलट से मिली बढ़त को बरकरार रखा है। स्मृति ईरानी अमेठी सीट पर बढ़त बनाई हुई हैं। वहीं, वायनाड सीट पर जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी सीट पर 13,472 वोटों से पीछे चल रहे है।

वायनाड सीट पर जीते राहुल

वायनाड सीट पर जीते राहुल

केरल के वायनाड से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 652,636 वोट से जीत दर्ज कराई है। सीपीआई पार्टी के पीपी. सुनीर 391039 वोट मिले थे। वहीं, राहुल गांधी को 1043675 वोट मिले है। बात यूपी के करें तो 3:20 बजे तक राहुल गांधी को 133834 वोट मिले है। भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी 153890 वोट पाकर 14,076 वोट से आगे चल रही है।

कांग्रेस का गढ़ है अमेठी

कांग्रेस का गढ़ है अमेठी

अमेठी लोकसभा सीट पर गांधी परिवार शुरू से ही हावी रहा है। 1967 से लेकर अब तक यहां सिर्फ दो बार ऐसा हुआ है जब कांग्रेस ने लोकसभा का चुनाव न जीता हो। वर्तमान में अमेठी लोकसभा क्षेत्र के अंदर पांच विधानसभा क्षेत्र (अमेठी, गौरीगंज, तिलोई, जगदीशपुर और सलोन) आते हैं। 2004 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से अपनी सियासी पारी का आगाज करने वाले राहुल यहां जीत की हैट-ट्रिक लगा चुके हैं।

2014 में स्मृति को हार का सामने करना पड़ा था

2014 में स्मृति को हार का सामने करना पड़ा था

अमेठी सीट पर स्मृति का सीधा मुकाबला राहुल गांधी से है। स्मृति को 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था। मतगणना स्थल मनीषी महिला महाविद्यालय और इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में बनाया गया है। मतगणना स्थल पर जबरदस्त सुरक्षा इंतजाम हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जुलूस पर पूरी तरह प्रतिबंध है। सुरक्षा के लिये केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल और पुलिस एवं पीएसी के जवान तैनात हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+