Lok Sabha Election 2024: गांधी परिवार न किसी से डरता है और न कभी डरेगा, जानिए केएल शर्मा ने और क्या कहा
Amethi Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अमेठी से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि गांधी परिवार किसी से डरता नहीं है और ना कभी डरेगा।
उन्होंने कहा कि मैं मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी सभी का धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को अपने पारिवारिक सीट की जिम्मेदारी दी है। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि यहां मेहनत करूं।

साथ ही अमेठी के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैं 40 साल से इस क्षेत्र की सेवा कर रहा हूं। 1983 में मैं यहां आया था। मैंने राजीव गांधी के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद से ऐसे हालात बनते गए कि मैं यही रह गया।
राहुल जी लड़ रहे हिंदुस्तान की लड़ाई: वहीं जब उनसे पूछा गया कि कुछ लोग कह रहे हैं कि राहुल गांधी यहां से चुनाव लड़ने वाले थे और रण छोड़कर भाग गए हैं। जिसपर किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि ऐसा नहीं है।
राहुल जी रण छोड़ने वाले नहीं हैं। वो पूरे हिंदुस्तान की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि गांधी परिवार न किसी से डरा है और न ही कभी किसी से डरेगा। गांधी किसी से नहीं डरते। मैं अमेठी के लिए नया नहीं हूं।
अंतिम दिन दिया गया टिकट: दरअसल, अमेठी लोकसभा सीट से शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है। ऐसे में अंतिम दिन कांग्रेस अमेठी लोकसभा सीट से किशोरी लाल शर्मा और रायबरेली से राहुल गांधी को टिकट दिया गया।
नामांकन की अंतिम दिन राहुल गांधी रायबरेली से और किशोरी लाल शर्मा अमेठी से नामांकन करेंगे। नामांकन की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। रायबरेली में राहुल गांधी के नामांकन में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के अन्य नेता पहुंचे हैं।
कहा जा रहा है कि रायबरेली में राहुल गांधी का नामांकन करने के बाद गांधी परिवार रायबरेली से अमेठी पहुंचेगा। अमेठी में किशोरी लाल शर्मा की नामांकन के दौरान गांधी परिवार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications