अमेठी में भीषण हादसा: रायबरेली हाईवे पर ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, तीन लोगों की मौत

यूपी के अमेठी में रायबरेली हाईवे पर देर रात ट्रक और ट्रेलर में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक समेत तीन लोगों की मौत हुई है।

रात में ही हादसे की सूचना मिलने के बाद जगदीशपुर कोतवाली की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत करने के बाद किसी तरह ट्रक और ट्रेलर के केबिन में फंसे चालकों और खलासी के शव को बाहर निकल गया। शव निकालने के बाद उनके पास से मिले कागजातों के आधार पर पुलिस द्वारा उनके परिजनों को सूचना दी गई।

horrific-accident-in-amethi-head-on-collision-between-truck-and-trailer-on-rae-bareli-highway

हादसे के बाद काफी देर तक रायबरेली हाईवे पर घटनास्थल के समीप आवागमन बाधित रहा। हालांकि पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को किनारे कर दिया गया है और अब वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से प्रारंभ हो गया है। पुलिस का कहना है की परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

यह पूरी घटना अमेठी जनपद के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली हाईवे के थौरी गांव का है। बताया जा रहा है कि रात करीब एक दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। तेज आवाज सुनने के बाद ग्रामीण बाहर निकले और पुलिस को सूचना देने के साथ ही केबिन में फंसे घायलों को निकालने के प्रयास में जुट गए।

घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और उसके बाद क्रेन मंगवा कर कड़ी मशक्कत कर मृतकों के शव को केबिन से बाहर निकल गया। एक मृतक की पहचान सुल्तानपुर जनपद के कूरेभार थाना क्षेत्र के मनिपुर पटना निवासी प्रदीप कुमार चौबे के रूप में हुई है जबकि दूसरे की पहचान सुल्तानपुर जनपद के बल्‍दीराय थाना क्षेत्र के बगाही निवासी मनोज कुमार मिश्र के रूप में हुई है।

इसके अलावा एक और चालक की मौत हुई है जिसकी पहचान की जा रही है। थाना प्रभारी राकेश सिंह द्वारा बताया गया कि घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों के शव को कब्जे में ले लिया गया है दो लोगों की पहचान हो गई है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि तीसरी की शिनाख्त का प्रयास जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+