Amethi Lok Sabha: 'कोई निराशा नहीं...', कांग्रेस नेता बोले- केएल शर्मा के नामांकन में शामिल होगा गांधी परिवार
Amethi Lok Sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पांचवें चरण में अमेठी लोकसभा सीट पर मतदान होगा। अमेठी लोकसभा सीट के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। ऐसे में आज अंतिम दिन कांग्रेस ने इस लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया।
इस बार कांग्रेस ने इस लोकसभा सीट से किशोरी लाल शर्मा यानी केएल शर्मा को मैदान में उतारा है। केसी कौशिक और किशोरी लाल शर्मा गुरुवार को अचानक अमेठी पहुंचे थे, तभी से यह कयास लगाया जा रहा था कि उम्मीदवार का नाम फाइनल हो गया है और केवल ऐलान बाकी है।

इधर किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिए जाने के बाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मीडिया कर्मियों ने बात किया तो पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रत्याशी को लेकर कोई नाराजगी नहीं है। यह भी बताया गया कि केएल शर्मा के नामांकन में गांधी परिवार शामिल होगा।
30-35 साल तक किए हैं काम
इस बारे में एएनआई से बात करते हुए अमेठी के रहने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने बताया कि किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिए जाने के बाद पार्टी में कोई निराशा नहीं है। हम यहां से जरूर जीतेंगे।
योगेंद्र यादव ने यह भी कहा कि केएल शर्मा भी अब (गांधी) परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने 30-35 साल तक अमेठी में गांधी परिवार के लिए काम किया। उन्हें हर एक बूथ के बारे में जानकारी है और हर एक कार्यकर्ता को जानते हो पहचानते हैं।
उन्होंने कहा कि किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिए जाने के बाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में कोई नाराजगी नहीं है। केएल शर्मा के नामांकन के लिए गांधी परिवार आ रहा है, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे यहां रहेंगे।
यह भी बता दें कि इस लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्मृति ईरानी को चुनाव मैदान में उतारा गया है। स्मृति ईरानी यहां से नामांकन करने के साथ ही लगातार चुनाव प्रचार और जनसंपर्क कर रही हैं।
पहले यह चर्चा थी कि गांधी परिवार का कोई सदस्य अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकता है लेकिन एन वक्त पर अंतिम दिन किशोरी लाल शर्मा को कांग्रेस द्वारा यहां से प्रत्याशी घोषित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications