खुले में शौच करता दिखे तो वीडियो बनाओ, केस करो, लाठी से पीटो, हवालात में डालो: DM

अमेठी। यूपी में अमेठी जिले के हाकिम का एक तुगलकी फरमान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में डीएम साहब सड़क किनारे शौच करने वालों के विरुद्ध खासा नाराज दिख रहे हैं। वो कह रहे कि वीडियो बनाओ, मुकदमा लिखिए खुराफात करे तो लाठियों से पीटकर हवालात में डालो। मेरी तरफ से खुल्ला आपको छूट है या फिर ये लोग तीन-चार दिन में अपनी आदत बदल लें।

DM ordered strict action against who defecate in open

जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है। जब अमेठी के डीएम डॉक्टर राम मनोहर मिश्रा तहसील दिवस के बाद जगदीशपुर ब्लाक के कठौरा में चौपाल लगाकर बैठे थे। उनके साथ मातहत अधिकारी और इलाके के लोग भी मौजूद थे।

इस बीच डीएम ने तुगलकी फरमान जारी करते हुए कमरौली थाने के दरोगा को बुलाया और कहा कि सड़क के किनारे जो व्यक्ति शौच कर रहा हो उसकी वीडियो बनवाइये फिर उसके खिलाफ मुकदमा लिखिए और यदि खुराफात करे तो लाठियों से पीटकर हवालात में डालिये। मेरी तरफ से खुल्ला आपको छूट है या फिर ये लोग तीन-चार दिन में अपनी आदत बदल लें।

आपको बता दें कि डीएम का मुसाफिरखाना के नेवादा में गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण करते समय जूते पर मिट्टी लग जाने के बाद मजदूर से जूते साफ करवाने का वीडियो भी वायरल हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+