राहुल गांधी ने अमेठी से किया नामांकन, मामा के साथ दिखे भांजा-भांजी देखें तस्वीरें

अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए अमेठी से नामांकन दाखिल कर दिया। उन्होंने चार सेट में अपना नामांकन पत्र भरा है। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने अमेठी से चौथी बार पर्चा दाखिल किया है।

congress president rahul gandhi files nominations from amethi

इससे पहले उन्होंने गौरीगंज इलाके में बहन प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और उनके दोनों बच्चों के साथ रोड शो किया। इस दौरान सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं।

congress president rahul gandhi files nominations from amethi

वैसे आज ये कोई पहला मौका नहीं था जब रोड शो में प्रियंका गांधी वाड्रा के दोनों बच्चे रेहान और मिराया अमेठी के लोगों के सामने आए हो। इससे पहले भी दोनों अलग-अलग मौको पर यहां आ चुके हैं। लेकिन चुनावी बेला पर इनकी लांचिंग अलग ही संकेत दे गई है।

congress president rahul gandhi files nominations from amethi

बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी पति राबर्ट वाड्रा और दोनों बच्चों के साथ भुएमऊ गेस्ट हाउस से बाई प्लेन अमेठी के मुंशीगंज गेस्ट हाउस पहुंचे। कुछ देर के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी फुरसतगंज एयरपोर्ट से यहां पहुंचे और फिर नामांकन से पहले रोड शो शुरू हुआ।

congress president rahul gandhi files nominations from amethi

कद्दावर कांग्रेसी नेताओं के साथ राहुल के दाहिनी ओर जीजा राबर्ट वाड्रा और भांजा रेहान लोगों का अभिनंदन कर रहे थे। वहीं, राहुल के बाई ओर बहन प्रियंका गांधी के ठीक बगल भांजी मिराया भी भारी जन समूह देखकर खुश हो रही थी। अंत में जब राहुल पर्चा भरने कलेक्ट्रेट परिसर में गए तो ये दोनों बच्चे भी राहुल के साथ थे। यहां से बाहर निकलते समय स्वयं प्रियंका गांधी ने दोनो बच्चों संग सेल्फी भी ली।

congress president rahul gandhi files nominations from amethi

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी सुल्तानपुर में भी रोड शो करने आएंगी। साथ ही कांग्रेस के बड़े नेताओं को रैली के लिए कांग्रेस सुलतानपुर भेजेगी। वही युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश तिवारी की अगुवाई में दर्जनों युवाओ ने प्रियंका और राहुल का स्वागत किया।

congress president rahul gandhi files nominations from amethi

ये भी पढ़ें:- अमेठी लोकसभा क्षेत्र का प्रोफाइल, जहां से राहुल गांधी लड़ रहे हैं चुनाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+