अमेठी: भाजपा नेता के बेटे की गोलियों से भूनकर हत्या, बवाल

अमेठी। भाजपा नेता शिवनायक सिंह के पुत्र भट्टा व्यवसाई सोनू सिंह की हत्या मामले में क्राइम ब्रांच टीम पहले से ही सवालों के घेरे में थी। अब पब्लिक प्लेस पर डीएम की कार्यशैली चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, डीएम का भीड़ के सामने मृतक के चचेरे भाई को कालर पकड़कर घसीटने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि डीएम अमेठी जिस व्यक्ति को घसीट रहे हैं, वो खुद एक पीसीएस अधिकारी है। इससे पूर्व हत्यारे की क्राइम ब्रांच के साथ दोस्ती की बात सामने आई थी।

bjp leader son shot dead in amethi

बाजार से लौटते वक्त भाजपा नेता के बेटे की हत्या

बता दें कि मंगलवार की देर शाम गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के बिसुनदासपुर गांव निवासी ईंट भठ्ठा मालिक विजय कुमार सिंह उर्फ सोनू (33) पुत्र शिव नायक सिंह (भाजपा नेता) का चचेरा भाई अर्पित सिंह पुत्र शिव प्रताप सिंह मंगलवार की देर शाम किसी काम से गौरीगंज बाजार आया था। अर्पित बाजार से लौट रहा था तभी रास्ते में मुसाफिरखाना तिराहे पर स्थित नहर पुल के पास दो बाइकों पर सवार पांच युवकों से उसका विवाद हो गया। अर्पित ने रास्ते से गुजर रहे एक परिचित से अपने बड़े भाई विजय कुमार सिंह उर्फ सोनू को मदद के लिए भेजने को कहा। सूचना मिलते ही विजय उर्फ सोनू बाइक लेकर नहर पुल के पास पहुंचे तभी उन्हें गोलियों से भून डाला गया।

हत्या से क्षेत्र में सनसनी

एक गोली सोनू के सिर पर लगी, जबकि दूसरी पेट में लगी। गोली मारने के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर बाजार में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने भठ्ठा मालिक को तत्काल संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भठ्ठा मालिक की हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर

हत्या की सूचना मिलते ही एसपी डॉ. ख्याति गर्ग पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं। क्षेत्रीय विधायक राकेश सिंह के साथ ही सत्तापक्ष व विपक्ष के तमाम नेता भी अस्पताल पहुंच गए थे। परिजन का आरोप है कि हत्या करने वाला एसओजी टीम की गाड़ी चलाता था। परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+